{"_id":"597755064f1c1bfc688b48b8","slug":"pragnent-woman-found-uncouncios-in-taradevi-forest-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के तारादेवी जंगल में बेसुध मिली गर्भवती महिला, सिर पर लगी हैं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के तारादेवी जंगल में बेसुध मिली गर्भवती महिला, सिर पर लगी हैं चोटें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के तारादेवी के जंगल में गर्भवती महिला बेसुध हालत में पड़ी मिली है। इसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। महिला की पहचान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के बारे में सोमवार रात को थाना बालूगंज को सूचित किया गया।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। महिला को वहां से उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है लेकिन अभी तक उसको होश नहीं आया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला इस जंगल में करीब दो दिन से पड़ी हुई थी। यहां गिरी है या फिर उसे किसी ने फेंका है। यह महिला के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। देखने से लग रहा है कि महिला हिमाचल से बाहर की है।
विज्ञापन
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। आईजीएमसी के डॉक्टरों के मुताबिक महिला के सिर पर चोटों के निशान हैं। महिला करीब 11- 12 हफ्तों की गर्भवती है। शिशु पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे अस्पताल की एचडीयू यूनिट में दाखिल गया है। गायनी और न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जा रहा है जो संयुक्त तौर पर महिला का उपचार करेंगे।
महिला के होश में आने का इंतजार : एएसपी
एएसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि तारादेवी जंगल में एक महिला बेहोशी के हालत में मिली है इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया है इनके होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।
अस्पताल में चल रहा अभी इलाज : डॉ. रमेश
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का एक संयुक्त पैनल बनाया जा रहा है।