फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Posts of pharmacists will be filled in the army, apply by March 2

सेना में भरे जाएंगे फार्मासिस्ट के पद, दो मार्च तक करें आवेदन

Wed, 03 Feb 2021 11:50 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Posts of pharmacists will be filled in the army, apply by March 2
भारतीय सेना(फाइल) - फोटो : ANI

मिलिट्री अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद भी भरे जाएंगे। फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षित युवाओं के लिए सेना में जाने का मौका है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक मार्च से होने वाली रैली में अब फार्मासिस्ट के पदों के लिए भी भर्ती होगी। सेना में फार्मासिस्ट के लिए अभ्यर्थी 2 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इधर, एक मार्च  से ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में होने वाली रैली में सिपाही जरनल ड्यूटी और क्लर्क का पंजीकरण 12 फरवरी तक होगा।  ऊना में होने वाली भर्ती में पूर्व में फार्मासिस्ट के पद नहीं भरे जाने थे। अब भारतीय सेना ने फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। फार्मासिस्ट के कितने पद भरे जाएंगे, इसकी जानकारी सेना ने नहीं दी है।

विज्ञापन


लेकिन फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए यह खुशखबरी है कि फार्मासिस्ट की भर्ती भी की जाएगी। अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। सिपाही जीडी और क्लर्क की भर्ती पहले जबकि फार्मासिस्ट की भर्ती बाद में होगी। पंजीकरण के बाद दो मार्च से युवा ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में होने वाली भर्ती रैली में भाग लेंगे। यहां शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि फार्मासिस्ट के पदों के लिए भी सेना ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। सिपाही जीडी और क्लर्क के अलावा फार्मासिस्ट की भर्ती भी होगी। फार्मासिस्ट के लिए दो मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed