{"_id":"aead7c83e4eecddc9656412c584fa6a6","slug":"postage-stamps-on-paonta-sahib-gurudwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा गुरुद्वारा साहिब पर विशेष डाक टिकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा गुरुद्वारा साहिब पर विशेष डाक टिकट जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर चीफ पोस्टमास्टर मेजर जनरल एके शोरी ने पांवटा गुरुद्वारा साहिब पर डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पांवटा गुरुद्वारा देश-विदेश में विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पर माथा टेकने पहुंचते हैं। गुरु की नगरी पांवटा इतिहास समेटे हुए है। ऐतिहासिक स्थानीय गुरुद्वारा पर डाक टिकट जारी करना गौरव की बात है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी व निवर्तमान नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल को इस मौके पर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
गुरु ने यहां बिताए साढ़े चार साल- 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने पांवटा में जीवन के करीब साढ़े 4 साल बिताए। विश्व के ऐसे विरले नगर है जिनकी गुरु जी ने खुद नींव रखी है। इसका लिखित इतिहास में भी वर्णन है।