फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poor quality cement used in MGNREGA work in Hamirpur

मनरेगा कार्यों में इस्तेमाल किया सरकारी सीमेंट निकला घटिया

Wed, 04 Apr 2018 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर) Updated Wed, 04 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Poor quality cement used in MGNREGA work in Hamirpur

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से मनरेगा कार्यों के लिए जारी सरकारी सीमेंट घटिया निकला है। इसमें मिट्टी और रेत मिलाया गया है। यह सीमेंट सात जल संग्रहण टैंकों के लिए जारी हुआ है। निर्माण के दौरान जैसे ही सीमेंट के घटिया होने का पता चला तो तुरंत काम रोकना पड़ा।

विज्ञापन


पंचायत प्रधान की शिकायत के बाद निगम ने एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाणा के अधिकारियों से मामला उठाया है। कंपनी जल्द ही सीमेंट के सैंपल लेगी। बता दें कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम प्रदेश भर में जारी मनरेगा कार्यों के लिए सीमेंट सप्लाई करता है। प्रदेश के सरकारी सीमेंट में बड़ा गड़बड़झाला सामने आने का अंदेशा है। यह जांच का विषय है कि सीमेंट में मिलावट किसने की है।
विज्ञापन


उपमंडल भोरंज की नंधन पंचायत के कसियाना निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह मनरेगा के तहत जल संग्रहण टैंक का निर्माण करवा रहे थे। नागरिक आपूर्ति निगम ने सीमेंट के 68 बैग दिए थे। अभी आधे से कम लैंटर डाला था कि मिस्त्री ने बताया कि सीमेंट में गड़बड़ी है। रेत-बजरी में पकड़ नहीं आ रही है। अगर टैंक बनाया तो गिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। मनोज ने जब दूसरे सीमेंट बैग खोले तो देखा कि इसमें मिट्टी और बारीक रेत मिलाई थी। पंचायत प्रधान ने जांच के बाद बीडीओ और सिविल सप्लाई निगम को इसकी शिकायत की। विभाग ने बरमाणा स्थित सीमेंट कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी और सीमेंट बैग की जांच करने को कहा। प्रधान ईश्वरी देवी ने कहा कि पंचायत में कुल सात लोगों को जल संग्रहण टैंक के लिए यह सरकारी सीमेंट मिला है।


नागरिक आपूर्ति विभाग पट्टा के गोदाम प्रभारी सन्नी कुबेर ने कहा कि उन्हें घटिया सीमेंट की शिकायत मिली है। कंपनी के अधिकारी जल्द सैंपल लेंगे। बीडीओ भोरंज कीर्ति चंदेल ने कहा कि वह बाहर हैं। शिकायत की जांच करवाएंगे। पंचायतों में सीमेंट की सप्लाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed