{"_id":"64d6340fd15623d3780b3083","slug":"polytechnic-colleges-admission-2023-in-himachal-pradesh-spot-round-counselling-on-16-and-17-august-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला लेने का एक और मौका, 16-17 को स्पॉट राउंड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला लेने का एक और मौका, 16-17 को स्पॉट राउंड काउंसलिंग
Fri, 11 Aug 2023 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:44 PM IST
सार
खाली सीटों के लिए राजकीय-निजी बहुतकनीकी संस्थानों समेत एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर पर स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग 17 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के जो अभ्यर्थी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं, उनको विभाग एक और अवसर दे रहा है। पहले आयोजित काउंसलिंग में खाली बची करीब 250 सीटों के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग 16 और 17 अगस्त को स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग करवा रहा है। अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि खाली सीटों के लिए राजकीय-निजी बहुतकनीकी संस्थानों समेत एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर पर स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग 17 अगस्त को होगी। द्वितीय वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में खाली बची सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग 16 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
बताया कि खाली सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारित नियमों के तहत प्रवेश के लिए उनके आवेदन फार्म दैनिक आधार पर प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे मेरिट लिस्ट के अनुसार खाली सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिस भी उम्मीदवार को सीट प्राप्त होगी, उसे उसी समय सभी प्रकार की फीस और फंड्स जमा करवाने होंगे। किन संस्थानों में कौन से विषय में सीट उपलब्ध है, इसकी जानकारी तकनीकी शिक्षा बोर्ड और विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। राज्य में 16 सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं, जिनमें करीब 250 सीटें अभी खाली पड़ी हैं।