फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: Yuva Morcha President Tejashwi Surya said – Rahul's India Jodo Yatra is actually India Todo Yatra

सियासत: युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बोले- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा असल में भारत तोड़ो यात्रा

Fri, 23 Sep 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

शुक्रवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा राजनीतिक पार्टी के खिलाफ न होकर राष्ट्र विरोधी है। केरल में राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देने वाले पादरी के पास जाकर उनसे मिले। 

विज्ञापन
Politics: Yuva Morcha President Tejashwi Surya said – Rahul's India Jodo Yatra is actually India Todo Yatra
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बंगलूरू से सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा करार दिया है। शुक्रवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा राजनीतिक पार्टी के खिलाफ न होकर राष्ट्र विरोधी है। केरल में राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देने वाले पादरी के पास जाकर उनसे मिले। वहीं, केरल में उनकी यात्रा के बाद से आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या लगातार हो रही है। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरी है। कोविडकाल और यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


इसके बावजूद महंगाई और बेरोजगारी पर काबू पाया जा रहा है। 24 सितंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाली युवा संकल्प रैली युवा मोर्चा के लिए गर्व की बात है। यह राजनीतिक रैली नहीं है, मंडी की यह रैली अपने आप में विशेष होगी। भाजयुमो की वन बूथ, 20 यूथ की नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने की पहल इस रैली से होगी। दावा किया कि इस युवा रैली में डेढ़ लाख युवा शामिल होकर उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 920 युवाओं ने विस्तारक के रूप में 7,881 बूथ पर छह महीने तक कार्य किया है। अब यह आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने में मददगार साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed