फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Vice President of Legal Cell reinstated amid AAP break in Himachal Congress

सियासत: हिमाचल कांग्रेस में आप की सेंधमारी के बीच लीगल सेल के उपाध्यक्ष की बहाली

Fri, 25 Mar 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 10:17 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बहाली आदेश को लेकर पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने भट्ट का निलंबन रद्द कर पार्टी में बहाली कर दी है। 

विज्ञापन
Politics: Vice President of Legal Cell reinstated amid AAP break in Himachal Congress
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में आम आदमी पार्टी की सेंधमारी के बीच प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के उपाध्यक्ष देवेन भट्ट की पार्टी में बहाली कर दी गई है। भट्ट पर शिमला में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल करने का आरोप था। राजीव भवन में पोस्टर फाड़ने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए देवेन को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बहाली आदेश को लेकर पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने भट्ट का निलंबन रद्द कर पार्टी में बहाली कर दी है। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वह पार्टी के संविधान का आदर करेंगे और इसकी मजबूती के लिए कार्य करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है। निलंबित कार्यकर्ताओं को बहाल करने के रास्ते खुल गए हैं। लीगल सेल के उपाध्यक्ष देवेन भट्ट की बहाली को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। भट्ट वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने और उसके वायरल करने के आरोप में निलंबित किए गए थे। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगाई थी कि पोस्टर में वरिष्ठ नेता की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि देवेन भट्ट ने समिति के पास क्षमा पत्र भेजा है। इस पर समिति की बैठक में फैसला लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed