ASP के तबादले पर सियासत गर्म, अनशन पर बैठे भाजयुमो नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया पर कार्रवाई के चलते कांगड़ा स्थानांतरित किए गए एएसपी गौरव सिंह को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासत गर्माने लगी है। भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साध रही है। भाजयुमो नेता बबलू पंडित ने आईपीएस का तबादला करने के विरोध में अनशन शुरू कर दिया है।
अनशन को लेकर भाजपा भी दोहरी राय रखती नजर आई है। भाजपा के स्थानीय नेताओं में कुछ नेता ही युवा नेता की सपोर्ट में नगर परिषद कार्यालय के समीप अनशन स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं की रैली की तैयारियों को भी रविवार की जगह सोमवार के लिए सुनिश्चित किया गया।
अनशन पर बैठे बबलू पंडित ने कहा कि उनका अनशन साफ छवि के अफसर का माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर तबादला करने के विरोध में है। सरकार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बयानबाजी कर इस दिशा में कार्य करने वाले अफसरों के तबादले कर रही है।
कहा- हम ईमानदार आईपीएस अफसर के साथ
दून के विधायक रामकुमार चौधरी के डीओ के आधार पर सरकार कार्रवाई कर रही है, जबकि उनके पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े वाहनों में अवैध खनन सामग्री ढोई जा रही है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। उनके विधायक भी अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि ईमानदार आईपीएस अफसर के साथ युवा वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उनके साथ जिला भाजपा एसटी सेल के अध्यक्ष संदीप चौधरी, ललित ठाकुर बलदेव ठाकुर आदि ने सरकार के फैसले पर विरोध जताया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला भाजपा सचिव एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, दून भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी, एसटी सेल के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल चंद नेगी, पूर्व प्रधान राजेंद्र झल्ला, भाजपा नेता भगतराम ठाकुर, दलीप पाल, हरनेक ठाकुर, हरीश और दीपक पंडित मौजूद रहे।