फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Meeting of Anand Sharma and Ghulam Nabi Azad raised political mercury in Himachal

सियासत: आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद की मुलाकात ने हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा

Sun, 28 Aug 2022 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 11:30 AM IST
सार

शिमला में पार्टी छोड़ने से इंकार कर दिल्ली पहुंचते ही गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे आनंद ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
Politics: Meeting of Anand Sharma and Ghulam Nabi Azad raised political mercury in Himachal
आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके गुलाम नबी आजाद से शनिवार को हुई वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की मुलाकात ने हिमाचल में सियासी पारा चढ़ा दिया है। शिमला में पार्टी छोड़ने से इंकार कर दिल्ली पहुंचते ही गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे आनंद ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। आनंद शर्मा के भाजपा में जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। 24 और 25 अगस्त को शिमला दौरे पर आए आनंद शर्मा ने जी-23 को लेकर खुलकर बातें की थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि जी-23 कांग्रेस के दिल में बैठा है। पार्टी की भलाई के लिए जी-23 के नेताओं ने समय-समय पर अपना पक्ष रखा है। गुलाम नबी आजाद जी-23 के प्रमुख नेता रहे हैं। शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्या छोड़ी है। शुक्रवार को ही आनंद शर्मा शिमला से दिल्ली लौटे थे। शनिवार को आनंद शर्मा के गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचने से कई तरह की सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शिमला में आनंद शर्मा के समर्थकों ने बताया कि उन्हें विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने का संदेश देकर आनंद लौटे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए भी आने की बात कही है। समर्थकों के अनुसार आनंद शर्मा पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार में उतरने से पहले कांग्रेस ने नई दिल्ली में बनाई रणनीति

Politics: Meeting of Anand Sharma and Ghulam Nabi Azad raised political mercury in Himachal
दिल्ली में बनी रणनीति। - फोटो : संवाद

 प्रदेश में चुनाव प्रचार में उतरने से पहले कांग्रेस ने नई दिल्ली में रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस बाबत बैठक की। इस दौरान भाजपा के खिलाफ मीडिया में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के मुद्दों से अवगत कराया। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। भाजपा के सत्ता में आने के पूर्व सरकार के कार्यों पर लगाई गई ब्रेक के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों की भी जानकारी बैठक में दी गई। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने चुनावी मुद्दों को तय करने के लिए संचार विभाग का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed