फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: In Haryana, Jammu vidhansabha election, BJP made Himachal's financial crisis an issue

सियासत: हरियाणा, जम्मू में भाजपा ने हिमाचल की आर्थिक तंगहाली को बनाया मुद्दा

Mon, 16 Sep 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

भाजपा नेता प्रचार के दौरान प्रदेश के आर्थिक तंगहाली और समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Politics: In Haryana, Jammu vidhansabha election, BJP made Himachal's financial crisis an issue
प्रो. सिकंदर कुमार, रणधीर शर्मा, नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रचार में भाजपा हिमाचल के मुद्दों को भुना रही है। भाजपा नेता प्रचार के दौरान प्रदेश के आर्थिक तंगहाली और समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं।   इसके अलावा इन राज्यों के स्थानीय नेता भी कांग्रेस को घेरने के लिए हिमाचल का उदाहरण देने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर कांग्रेस को चौतरफा घेर रहे हैं। कांग्रेस ने काउंटर करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जैसे नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन


 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय में दो ऐसे बड़े घटनाक्रम हुए, जो राष्ट्रीय मीडिया में भी छा गए। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि चार तारीख को भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा सका। इसे पांच सितंबर को जारी किया गया। इसके अलावा पेंशन 10 सितंबर को दी गई। भाजपा इसे आर्थिक संकट के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू इसे वित्तीय अनुशासन के तहत उठाया गया कदम बता रहे हैं कि कर्ज के अतिरिक्त ब्याज से बचने के लिए वेतन और पेंशन को थोड़ा आगे टाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कुछ कह रहे, विधायक कुछ और
अंबाला और पंचकूला के चुनाव प्रभारी प्रो. सिकंदर कुमार का कहना है कि हरियाणा के लोगों को बताया जा रहा है कि कांग्रेस की गारंटियों की पोल हिमाचल में खुल चुकी है। एक तारीख को वेतन और पेंशन न देने का उदाहरण आर्थिक तंगहाली के रूप में दिया जा रहा है। मस्जिद मामले में भी हिमाचल की कांग्रेस सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। मंत्री कुछ कह रहे हैं और विधायक कुछ बोल रहे हैं। इसका सच भी लोगों को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बताई जा रही सरकार की हकीकत : रणधीर
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर पेंशन न देना हिमाचल सरकार की वित्तीय असफलता का उदाहरण है। इसे लेकर भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी प्रचार कर कांग्रेस की हकीकत बता रही है। 

हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं : चौहान 
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान का कहना है कि हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं है। नाकामियों पर परदा डालकर भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अगर इसका प्रचार कर रही है तो यह एक साजिश के तहत ही हो रहा है। मस्जिद मामले को भी जान-बूझकर भाजपा ही राजनीतिक रंग दे रही है। अवैध निर्माण हुआ होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed