{"_id":"61797667a8c862657706e28a","slug":"politics-anurag-thakur-said-congress-leaders-always-showed-their-back-to-the-public-what-will-they-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई, साथ क्या देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई, साथ क्या देगी
Wed, 27 Oct 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:25 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओलों से सेब को बचाने के लिए हेलनेट पर 80 फीसदी तक सब्सिडी और हेलगन भाजपा की धूमल सरकार की देन थी। भाजपा किसानों और बागवानों के हक में काम करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने अंटी में जनसभा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंटी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र के लिए कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई है, वह जनता का साथ क्या देगी। जो पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष न चुन पाए, वह क्षेत्र का नेतृत्व कैसे करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओलों से सेब को बचाने के लिए हेलनेट पर 80 फीसदी तक सब्सिडी और हेलगन भाजपा की धूमल सरकार की देन थी।
भाजपा किसानों और बागवानों के हक में काम करने वाली पार्टी है। पहले सबको अपनी फसल बेचने दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन आज हिमाचल में मंडियों के निर्माण से हम अपनी फसल यहां ही बेच सकते हैं। यह मंडियां भाजपा की देन हैं। भाजपा ने सेब पर लगी इंपोर्ट ड्यूटी की लड़ाई केंद्र में लड़ी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन