फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   politician open shop in rain shelter lakker bazzar bus stand.

रेन शल्टर में नेता का कब्जा, जनता को मिल रही सजा

Tue, 28 Apr 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Apr 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
politician open shop in rain shelter lakker bazzar bus stand.

लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में अवैध अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। सोमवार को एचआरटीसी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने बस स्टैंड पहुंचे लेकिन अतिक्रमण करने वाले दुकानों पर ताले लगाकर गायब हो गए।

विज्ञापन


बस स्टैंड में एचआरटीसी के रेन शेल्टर में अतिक्रमण कर युकां के पूर्व पदाधिकारी ने सत्ता की आड़ में होटल (ढाबा) खोल रखा है। शहर के बीचोंबीच बने लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में अंधाधुंध अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन


हालात इतने गंभीर है कि बस स्टैंड में बने एचआरटीसी के रेन शेल्टर को भी होटल में तबदील कर दिया है। टिकट काउंटर के लिए जाने वाले रास्ते में होटल संचालक खोलते तेल की कढ़ाई लगा देता है जिससे लोगों को आने जाने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी और प्रदेश सरकार को इसे लेकर कई शिकायतें हो चुकी हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बस स्टैंड में अतिक्रमण करने वालों को एचआरटीसी ने 23 अप्रैल को नोटिस जारी किए थे।

रोजगारों की रोजी रोटी का रखें ख्याल

politician open shop in rain shelter lakker bazzar bus stand.

कारोबारी भगत राम, विष्णु कुमार (मदन), देवेंद्र कंवर, संदीप राणा, ईश्वर दास, इंदू शर्मा, सीमा देवी, कविता, लीला देवी, प्रीति, कंचन और अमन कुमार का कहना है कि उनकी दुकानों से लोगों को आवाजाही में दिक्कत पेश नहीं आ रही है। एचआरटीसी को कार्रवाई से पहले बेरोजगारों की रोजी रोटी का ख्याल रखना चाहिए।

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक ख्यालीराम होटा के अनुसार मामले की रिपोर्ट बीएसएमडी को सौंपने के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम आम जनता की सुविधा के लिए उठाए जा रहे हैं।

लोगों को सड़क से गुजरते वक्त किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अब लक्कड़ बाजार में जाम भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed