फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

पोलिंग पार्टियां रवाना, कई किमी पैदल चल पहुंचेंगी मतदान केंद्र

Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा सीट के लिए 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए वीरवार को मतदान पार्टियां निर्वाचन सामग्री सहित 292 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। इसमें पोलिंग पार्टियों को कई किलोमीटर पैदल भी चलना होगा। उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर के नंती मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियों को तीन किलोमीटर का कठिन सफर तय करना होगा। यह जिले का सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। इसके अलावा जुब्बल- कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का अढाला मतदान केंद्र भी इसके बराबर ही ऊंचाई पर है। दोनों की समुद्र तल से ऊंचाई 8500 फीट है। सबसे कम ऊंचाई पर दत्तनगर पोलिंग केंद्र है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता झाकड़ी केंद्र में है। इनकी संख्या 941 है। जिले में सबसे कम 90 मतदाता रामपुर क्षेत्र के कांदरी और शकोर केंद्र में है।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को उपचुनाव के लिए अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी भी लगा दी गई। सामान्य पर्यवेक्षक परमपाल कौर सिद्धू ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई और रामपुर के लिए 28 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में चारों प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के तहत निर्धारित खर्चे के अनुरूप व्यय किया गया है। व्यय पर्यवेक्षक महेश जिवाड़े ने जुब्बल खंड कार्यालय के समिति कक्ष में पार्टी प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के एजेंटों के साथ बैठ कर आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मतदान केंद्रों में महिला कर्मी संभालेंगी मोर्चा
रामपुर और जुब्बल-कोटखाई में होने वाले मतदान में चार मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां महिला कर्मचारी ही मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाएंगी। इन केंद्रों में जीपीएस कोटखाई, जीएसएस जुब्बल, जीएसएस (गर्ल्स) रामपुर और जीएसएस रामपुर शामिल है।
11 संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
जुब्बल-कोटखाई में जीएसएसएस पंद्राणु और जीपीएस बरथाटा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। उत्तराखंड से सटी सीमा और जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण दोनों बूथों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं महासू, टाऊ, धार, सरस्वती नगर-2, झरग, थाना, सैंज, सस्किर, सोलंग संवेदनशील मतदान बनाए गए है । वहीं रामपुर में रचौली और करतोट संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए है। इनमें पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
ब्वॉयज स्कूल को बनाया आदर्श मतदान केंद्र
जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव के लिए जुब्बल ब्वॉयज स्कूल को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें सभी मतदाताओं के लिए कुर्सियों, पीने के पानी, चाय के साथ दिव्यांगों मतदाताओं के लिए व्हील चेयर और शिशुओं के साथ आने वाली मतदाता महिलाओं के लिए विशेष सुविधा रहेगी। उनके बच्चों के लिए खिलौने भी उपलब्ध होंगे।
डाक मतपत्र से 880 बुजुर्गों और 195 दिव्यांग कर चुके हैं मत प्रयोग
मंडी लोकसभा सीट एवं जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव से पूर्व विशेष व्यवस्था में 80 साल से अधिक आयु के 880 बुजुर्ग मतदाताओं और 195 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मत प्रयोग कर दिया है। इनके ये पोस्टल बैलेट जिला निर्वाचन अधिकारी को मिल चुके हैं।

--
नीलम का पहला, रोहित का दूसरा, चेतन का तीसरा और सुमन का चौथा, पांचवां नोटा
शिमला। ईवीएम में सबसे पहला बटन भाजपा प्रत्याशी नीलम सरकैक का है। दूसरे पर कांग्रेस के रोहित, तीसरे पर आजाद चेतन बरागटा, चौथा बटन आजाद प्रत्याशी सुमन का रहेगा। पांचवां नोटा का बटन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed