फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Polio vaccine to be administered in the district on the 28th.

Shimla News: जिले में 28 को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

Fri, 19 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Polio vaccine to be administered in the district on the 28th.
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो इम्यूनाइजेशन-डे आयोजित किया जाएगा। इस दैरान पांच साल तक के बच्चों को विभागीय टीमें पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके लिए शोघी बैरियर और मालरोड पर विशेष बूथ स्थापित होंगे। इसके अलावा जिलाभर में बूथ स्थापित किए जाएंगे। कोई बच्चा किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाता है तो 29 एवं 30 जून को विभाग की टीम घरद्वार पर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पोलियो इम्यूनाइजेशन डे की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। जिला के 11 खंडों में 4998 बच्चों को पोलिया ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. अश्विनी कुमार, सीएचओ नगर निगम डॉ. अंजलि चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article