{"_id":"5c7d2f9dbdec222be069f414","slug":"policy-will-be-framed-for-piecemeal-workers-of-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के पीस मील वर्करों के लिए बनेगी पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के पीस मील वर्करों के लिए बनेगी पॉलिसी
Tue, 05 Mar 2019 11:45 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार एचआरटीसी में तैनात पीस मील वर्करों को राहत देने जा रही है। बीओडी के फैसले के बाद निगम प्रबंधन इन कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। वर्तमान एचआरटीसी में 900 पीस मील कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी इनकी वर्कशॉप और दफ्तरों में भी सेवाएं ले रहा है। अब सरकार की ओर से इन कर्मचारियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। उसके बाद इनके लिए पॉलिसी तैयार होगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी में ये कर्मचारी करीब 10 साल से सेवाएं दे रहे हैं। वर्कशॉप में मेकेनिक के साथ इन पीस मील वर्करों को काम करते देखा जा सकता है। वर्तमान में इन कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से पांच से छह हजार के करीब मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भी इन कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने की बात हुई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब भाजपा सरकार की ओर से इन्हें राहत दी जा रही है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। अब इनके लिए पॉलिसी बनाई जा रही है।