{"_id":"62c85bf099716241d12c5ef5","slug":"police-women-officers-conference-in-shimla-from-august-5-amit-shah-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Women Officers Conference: शिमला में पुलिस महिला अधिकारियों का सम्मेलन पांच अगस्त से, अमित शाह आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Women Officers Conference: शिमला में पुलिस महिला अधिकारियों का सम्मेलन पांच अगस्त से, अमित शाह आएंगे
Fri, 08 Jul 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:03 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सम्मेलन में 300 महिला पुलिस और पैरा मिलिट्री अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन 2002 से करवाया जा रहा है। यह दो वर्षों में एक बार करवाया जाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में 5 और 6 अगस्त को महिला पुलिस अधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मेलन केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) और हिमाचल पुलिस के सहयोग से करवाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सम्मेलन में 300 महिला पुलिस और पैरा मिलिट्री अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन 2002 से करवाया जा रहा है। यह दो वर्षों में एक बार करवाया जाता है। शिमला में होने वाला यह 10वां सम्मेलन होगा। देश की महिला पुलिस अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर अनुभव साझा करेंगी।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से किया जाता है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, केंद्रीय मंत्रिमंडल की महिला मंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इसमें भाग लेते हैं। गेयटी थियेटर में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें प्रदेश और देश में महिला पुलिस की यात्रा को प्रदर्र्शित किया गया है। एडीजी विजिलेंस और जेल सतवंत अटवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया है। कहा कि 2002 में पहला सम्मेलन हुआ था। इसमें पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए शौचालय का मामला उठा था। इसके बाद तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने हर पुलिस स्टेशन के लिए 90-90 हजार रुपये जारी किए थे। महिलाओं को जिलों में एसएचओ लगाने की बात हुई। हिमाचल में सबसे पहले सोलन में महिला एसएचओ लगी थी।
विज्ञापन
कांस्टेबल पदों के लिए महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण
डीजीपी ने कहा कि हिमाचल की कुल फोर्स में 13 फीसदी महिला पुलिस है। यह देश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में कांस्टेबल पद पर महिलाओं के लिए 25 फीसदी आरक्षण है। बीते दिन सरकार ने सब इंस्पेक्टरों के 30 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें 10 पदों पर महिलाओं की तैनाती होगी। पुलिस द हारमनी ऑफ पाइन्स बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम देने के लिए ऑफर आ रहे है। गिनीज बुक में शामिल होते हैं तो बेहद खुशी होगी।
विज्ञापन
विवादित झंडे लगाने वालों के खिलाफ जल्द दायर होगी चार्जशीट
कूंडू ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में जल्द दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर होगी। मामले की तह तक जाने पर पाया गया है कि एक मॉड्यूल है, जो देश का बदनाम करने का प्रयास करता है। इसमें 247 लोग संलिप्त हैं। इनमें 188 भारतीय हैं। 140 पंजाब, 50 से अधिक विदेश में हैं। इनमें 23 नॉर्थ अमेरिका में हैं। इसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ साझा किया गया है।