फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police Sports Meet: Rajni ran fastest in 100 meters, Rakesh ran fastest in 400 meters.

पुलिस स्पोर्ट्स मीट: 100 मीटर में रजनी, 400 में राकेश दौड़े सबसे तेज

Mon, 27 Nov 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 07:12 PM IST
सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 52वीं पुलिस स्पोर्ट्स मीट में 100, 1,500 और 1,600 मीटर रिले दौड़ के अलावा शॉटपुट, ऊंची और तिहरी कूद के मुकाबले हुए।

विज्ञापन
Police Sports Meet: Rajni ran fastest in 100 meters, Rakesh ran fastest in 400 meters.
धर्मशाला में पुलिस स्पोर्ट्स मीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 52वीं पुलिस स्पोर्ट्स मीट में 100, 1,500 और 1,600 मीटर रिले दौड़ के अलावा शॉटपुट, ऊंची और तिहरी कूद के मुकाबले हुए। मीट के चेयरमैन बिमल गुप्ता ने बताया कि पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सेंट्रल यूनिट के शिवम ने प्रथम, सेंट्रल रेंज के सुधीर ने द्वितीय और सेंट्रल रेंज के आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1,500 मीटर दौड़ में नाॅर्थ रेंज के राकेश ने 4:42:52 मिनट में दौड़ को पूरा कर प्रथम, सेंट्रल रेंज के निशांत ने 4:43:40 मिनट में द्वितीय और सेंट्रल यूनिट के संजीव ने 4:54:73 मिनट में दौड़ को पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


1,600 मीटर रिले दौड़ में नाॅर्थ रेंज के दिनेश, राकेश, अमनदीप और अभिषेक प्रथम, सेंट्रल यूनिट के राहुल, मनुज, संजीव और शिवम द्वितीय और सेंट्रल रेंज के सुरेश, सुधीर, निशांत और आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में नाॅर्थ रेंज के राहुल शर्मा, सेंट्रल यूनिट के जीत और सेंट्रल यूनिट के विजय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में साउथ रेंज के पुष्कर शर्मा प्रथम, नाॅर्थ रेंज के पारस शर्मा द्वितीय और सेंट्रल यूनिट के शिवम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


ट्रिपल जंप में सेंट्रल रेंज के संतोष प्रथम, साउथ रेंज के रिजवान द्वितीय और सेंट्रल रेंज के अश्वनी कुमारी को तीसरा स्थान मिला। इधर, 100 मीटर दौड़ में सेंट्रल यूनिट की रजनी प्रथम, सेंट्रल रेंज की नीलम द्वितीय और सेंट्रल यूनिट की सुवेधा तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में सेंट्रल रेंज की शिवानी प्रथम, सेंट्रल रेंज की सेवकी द्वितीय और सेंट्रल यूनिट की रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सेंट्रल यूनिट की रजनी पठानिया को पहला, सेंट्रल रेंज की प्रिया को दूसरा और सेंट्रल रेंज की सोनिया को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग स्पर्धा में खेलेंगी नंदनी और मीना
वहीं, कुल्लू की दो महिला किक-बाॅक्सिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी। सुंदरनगर में हुई प्रतियोगिता में वॉरियर फिटनेस क्लब कुल्लू की दो महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते हैं। राज्य स्तरीय स्पर्धा में नंदनी ठाकुर और मीना शर्मा के बेहतर खेल को देखते हुए दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्लब के संस्थापक ने दोनों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed