फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police pluck challan whoes not wear mask

बिना मास्क लगाए घूम रहे 48 लोगों के काटे चालान

Fri, 24 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police pluck challan whoes not wear mask
रिज और मालरोड पर की गई कार्रवाई, कार्रवाई की चपेट में आए कई सैलानी
विज्ञापन

शिमला। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट के बावजूद राजधानी में लोग कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्रिसमस को लेकर काफी संख्या में पर्यटक हिल्सक्वीन पहुंच रहे हैं लेकिन मास्क नहीं लगा रहे। शुक्रवार को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर शिमला पुलिस ने 48 लोगों के चालान काटे। यह लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया। इसमें की सैलानी भी शामिल थे।

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर पर्यटक काफी संख्या में रिज मैदान तथा मालरोड पहुंचे थे। कंट्रोल रूम से पुलिस की टीमें लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दे रही थीं। दोपहर एक बजे के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ गई। कई पर्यटक बिना मास्क के घूमते रहे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की चार अलग-अलग टीमें लोअर बाजार, लिफ्ट, रिज मैदान और मालरोड के लिए रवाना र्हुइं। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर मास्क लगा लिए। लोअर बाजार में भी आधा दर्जन चालान काटे गए। शेर-ए-पंजाब के पास हरियाणा से आए पिता-बेटे ने मास्क नहीं पहना था। पुलिस ने इनके पांच-पांच सौ रुपये के चालान काटे। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed