फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police lodge FIR against HRTC leader shankar singh thakur

डीएम को धमकाने वाले कर्मचारी नेता पर एक और मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Police lodge FIR against HRTC leader shankar singh thakur

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर पर पुलिस थाना हमीरपुर में एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। महिला प्रशिक्षु कंडक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी नेता शंकर सिंह ठाकुर के खिलाफ भादसं की धारा 504, 506 व 34 के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक दिलजीत सिंह ने उन्हें फोन पर धमकाने के आरोप में कर्मचारी नेता के खिलाफ थाना हमीरपुर में 13 जून को भादसं की धारा 506 के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


30 मई को कर्मचारी नेता ने ऊना में बिना वर्दी पहने पकड़े गए निगम के बस चालक के कहने पर डीएम को फोन पर धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वहीं कर्मचारी नेता की शिकायत पर चप्पलों से पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ भी पुलिस थाना हमीरपुर में भादसं की धारा 323, 504, 506 व 34 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के खिलाफ भी केस दर्ज

Police lodge FIR against HRTC leader shankar singh thakur

शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित परिवहन मजदूर संघ की बैठक के दौरान दो महिला प्रशिक्षु कंडक्टर मंच पर आई और फूलों का हार पहनाने के बहाने कर्मचारी नेता शंकर सिंह ठाकुर की चप्पलों से पिटाई कर दी। करीब पंद्रह मिनट तक बैठक में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही।

महिला प्रशिक्षु कंडक्टर का आरोप है कि कर्मचारी नेता ने उनके और डीएम के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो को वायरल करवाया है, जिससे समाज में उनका जीना मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने महिला और कर्मचारी नेता दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आने पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed