फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police Constable recruitment: Candidates will also have to face the process of interview this time

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अभ्यर्थियों को इस बार भी करना होगा इंटरव्यू की प्रक्रिया का सामना

Sat, 31 Oct 2020 03:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
police Constable recruitment: Candidates will also have to face the process of interview this time
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कांस्टेबल के 1300 से ज्यादा पदों के लिए होने वाली भर्ती में भी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने सरकार से इंटरव्यू खत्म करने को पुलिस रूल्स में बदलाव करने का सुझाव दिया था, लेकिन सरकार ने पुलिस मुख्यालय के इस सुझाव पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने प्रदेश में होने वाली सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म करने के आदेश जारी कर दिए थे। पुलिस में होने वाली भर्ती पुलिस रूल्स के तहत की जाती है। ऐसे में जब तक पुलिस रूल्स में बदलाव नहीं होता, तब तक पहले से चल रही प्रक्रिया के तहत भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जब तक इंटरव्यू व्यवस्था खत्म नहीं होती, तब तक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पिछली बार की भर्ती में पहली बार इंटरव्यू बोर्ड को ऑनलाइन ही अंक दर्ज करने के लिए व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस भर्ती के इंटरव्यू व्यवस्था को इसलिए भी खत्म नहीं करना चाह रही, क्योंकि ज्यादातर नेता इंटरव्यू व्यवस्था बरकरार रखने के पक्ष में है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि इंटरव्यू के दौरान सिफारिश व अपने महत्व को बरकरार रखने के लिए नेता इंटरव्यू खत्म नहीं करना चाह रहे हैं। फिलहाल, भर्ती प्रक्रिया को अधिसूचित नहीं किया गया है। ऐसे में देखना यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी सरकार के लिए फैसले को इस बार की भर्ती से पहले लागू करती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed