बीएसएल प्रोजेक्ट में तैनात पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
990 मेगावाट की ब्यास सतलुज लिंक परियोजना में तैनात पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। वह सलापड़ स्थित डैहर पावर हाउस में स्विच यार्ड गैस प्लांट स्थित पोस्ट पर तैनात था।
पुलिस कर्मी की मौत हादसा है या सुसाइड, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शुक्रवार सुबह शिफ्ट बदलने के लिए दूसरा सुरक्षा कर्मी सुबह 5 बजे पोस्ट में पहुंचा तो देखा कि पुलिस कर्मी उसकी लोडेड एसएलआर राइफल से गोली लगने से घायल हो गया है। खून से लथपथ अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया।
यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमाचल पुलिस की आईआरबी चौथी बटालियन जंगलबैरी के पुलिस कर्मी सुशील कुमार बीएसएल परियोजना के सलापड़ स्थित स्विच यार्ड गैस प्लांट में रात 2 बजे से ड्यूटी पर था।
शुक्रवार सुबह 5 बजे शिफ्ट बदलने पर दूसरा पुलिस कर्मी पोस्ट पर पहुंचा तो पाया कि सुशील कुमार निवासी जाबली बिलासपुर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था।
पहले हाथ फिर ठोड़ी से सिर के पार हुई गोली
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार सुशील कुमार के हाथ से गोली पार होकर ठोडी पर लगने के बाद सिर से आर-पार हुई है। इस कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलकांत ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
हादसा या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच: एसपी
पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया पुलिस कर्मी का शव नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा है कि आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही है।