120 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड, कहीं आपका तो नहीं लिस्ट में नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। प्रशासन ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 120 चालकों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इन सभी चालकों के लाइसेंस चार माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। इसके साथ ही चालकों को चेतावनी भी दी गई है। अगर फिर से ऐसी शिकायत मिलती है तो लाइसेंस कैंसल किया जाएगा।
पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले पकड़े थे। इसके बाद पुलिस ने इन मामलों को प्रशासन के पास पेश किया। मामलों को जांचने के बाद एसडीएम ने इन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। ये लाइसेंस पिछले 10 महीनों के दौरान सस्पेंड किए गए हैं। जिले की सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओव रस्पीड और ओवरलोडिंग के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं।
ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना चालक अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डाल देते हैं। इससे कई बार बड़े हादसे भी पेश आ चुके हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करती है। वाहनों के चालान भी किए जाते हैं।
उधर, एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कुल्लू में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 120 चालकों के लाइसेंस चार माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। कहा कि इन मामलों में ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने आदि का उल्लंघन था। इसके साथ ही चालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर दूसरी बार भी ऐसी ही शिकायत मिलती है तो लाइसेंस कैंसल किया जाएगा।