{"_id":"61f13c73b20b0b339a7a508b","slug":"poisonous-liquor-case-another-accused-arrested-from-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब मामला: हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, चार पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब मामला: हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, चार पुलिस रिमांड पर
Wed, 26 Jan 2022 05:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jan 2022 05:52 PM IST
सार
24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 68 पेटियों (868 बोतल) की बरामदगी के संबंध में थाना भोरंज में एफआईआर दर्ज की थी। उस मामले में अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहरीली शराब मामले में हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव पदियाण डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 68 पेटियों (868 बोतल) की बरामदगी के संबंध में थाना भोरंज में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
उस मामले में अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जो चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं, कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा के तहत लोअर भलवाल में देहरा पुलिस ने एक दुकान से 108 पेटी देसी शराब मार्का बरामद की है।
विज्ञापन