फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi will talk directly to beneficiaries in Himachal

हिमाचल में लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will talk directly to beneficiaries in Himachal

सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर के धर्मशाला दौरे की तैयारियों को लेकर जुट गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों के बाद दो मंत्रियों किशन कपूर और विपिन परमार ने अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 27 दिसंबर को सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर होने वाली रैली में भाग लेंगे। वे धर्मशाला पुलिस मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम रैली में प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान,
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक संजय चौधरी, हस्तशिल्प आयोग के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी भी उपस्थित रहीं। 

रैली में हर जिले से आएंगे लाभार्थी, अफसरों को दी जिम्मेदारी

PM Narendra Modi will talk directly to beneficiaries in Himachal

किशन कपूर ने कहा कि रैली में हर जिले से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भाग लेंगे। उनके यातायात, ठहरने एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। लोगों की सुविधा को सभी बसों में लाभार्थियों के साथ दो-दो सरकारी अधिकारी भी साथ रहेंगे, जो धर्मशाला में वाहन की पार्किंग एवं सभा स्थल

पर लाभार्थियों को पहुंचाने की व्यवस्था भी देखेंगे। संबंधित विभाग के जिला अधिकारी प्रभारी के तौर पर अन्य जिलों से आने वाले अपने विभाग से जुड़े लाभार्थियों के साथ संपर्क में रहेंगे। कपूर ने सभी अधिकारियों से रैली को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने को कहा।

कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इंतजामों की बागडोर खुद संभालें। 18 दिसंबर को और व्यवस्था तय कर लें। विपिन परमार ने लाभार्थियों को सभा स्थल लाने के लिए उपलब्ध बसों में पार्टी संगठन की ओर से बस प्रमुख रहेंगे।  

रंगों से पहचाने जाएंगे लाभार्थी 

PM Narendra Modi will talk directly to beneficiaries in Himachal

उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि रैली में हर जिले के लाभार्थियों की आसान पहचान के लिए विशेष ‘कलर स्कीम’ लागू की जाएगी। हर जिला अलग रंग से पहचाना जाएगा। लाभार्थियों को रंगीन बैज दिए जाएंगे। उनकी बस पर भी उसी रंग के झंडे लगे रहेंगे, ताकि अपनी बस पहचानने में लोगों को सुविधा रहे।

धर्मशाला शहर के साथ जिले के प्रवेश द्वारों और मार्गों पर दिशा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। पार्किंग स्थलों से सभा स्थल के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जिला के प्रवेश द्वारों और सभा स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed