फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Narendra Modi will interact with the beneficiaries in Shimla on May 31, will release the installment of Kisan Samman Nidhi

Modi Govt Eight Years: पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला में लाभार्थियों से करेंगे बातचीत, किसान सम्मान निधि की किस्त करेंगे जारी

Mon, 30 May 2022 08:46 PM IST
shimla Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 May 2022 08:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will interact with the beneficiaries in Shimla on May 31, will release the installment of Kisan Samman Nidhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार(31 मई) को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर रहेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में लोगों की राय प्राप्त करने के प्रयास के तहत देश भर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन


  सम्मेलन सुबह करीब 9:45 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, विधानसभा के सदस्य और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि देश भर में अपने-अपने स्थानों पर जनता से सीधे बातचीत करेंगे। लगभग 11:00 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ विभिन्न राज्य और स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों को इसमें शामिल करके सम्मेलन को राष्ट्रीय बना दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार के नौ मंत्रालयों/विभागों के विभिन्न कार्यक्रमों के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। देश भर में आयोजित फ्री व्हीलिंग बातचीत का उद्देश्य जनता से स्वतंत्र और स्पष्ट राय प्राप्त करना, लोगों के जीवन में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को समझना और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को लेकर विलय एवं परिपूर्णता का पता लगाना है।
विज्ञापन


देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच और वितरण को और अधिक कारगर बनाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 21,000 करोड़ रुपये की राशि जारी हो सकेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश भर में (पीएम-किसान) के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर खुद दी शिमला आने की जानकारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुद शिमला आने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि वह 31 मई को शिमला में होंगे और गरीब कल्याण सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। यह एक ऐसा विशेष अभियान है जो लोगों और चुने हुए प्रतिनिधियों के बीच जुड़ाव को और गहरा करेगा। पीएम-किसान की 11वीं किस्त भी जारी होगी। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed