फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi will inaugurate rohtang tunnel: cm jairam thakur

लोस चुनाव से पहले मोदी करेंगे रोहतांग टनल का उद्घाटन

Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will inaugurate rohtang tunnel: cm jairam thakur

दिल्ली दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का शुभारंभ लोकसभा चुनाव से पहले करेंगे। पीएम ने टनल से होकर लाहौल जाने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन


सीएम मंगलवार को मंडी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति और जिप सदस्यों के मानदेय में पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा भी की। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार के 100 के दिन कार्यों पर संतोष जताया है। प्रदेश की हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।  

सीएम ने कहा कि जब वह दिल्ली से लौट रहे थे, तो तकनीकी कारणों से हेलीकाप्टर एक घंटा देरी से उड़ा। वह एक घंटा हेलीकाप्टर में ही बैठे रहे, जिस कारण लेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजाजत मिलने पर वह दिल्ली से हिमाचल के लिए रवाना हुए। वहीं, पड्डल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तपती धूप में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रोस्टर के चक्कर में न फंसें पंचायत प्रतिनिधि

pm narendra modi will inaugurate rohtang tunnel: cm jairam thakur

सीएम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि आगामी पंचायतीराज चुनावों के रोस्टर के चक्कर में फंसने की बजाय विकास को गति दें। कई बार पंचायत प्रतिनिधि उनके पास आते हैं कि रोस्टर सिस्टम को पंचायतीराज चुनावों में खत्म किया जाए ताकि पंचायत बार सीटें आरक्षित न हों। सीएम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि इस सोच को छोड़कर विकास को गति प्रदान करें।  

जल संरक्षण पर जोर, बोले- सूख रहीं नदियां 
जल संरक्षण और गांव स्तर पर विकास पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि हेलीकाप्टर से उन्हें नदियां और खड्डें नजर तो आईं लेकिन जलस्तर बेहद कम है। इस बार बर्फबारी भी कम हुई है। यह चिंता का विषय है।

पंचायत प्रतिनिधियों को जल संरक्षण के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करनेे की जरूरत है। इसके साथ ही सीएम ने सोलर पावर से छोटे-छोटे गांवों को बिजली देने का जिक्र भी किया। उन्होंने जीरो बजट खेती पर जोर देने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed