फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi ujjwala yojana And Election Model Code of Conduct

लिंक के सहारे अब भी हो रहा पीएम मोदी का प्रचार

Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi ujjwala yojana And Election Model Code of Conduct

चुनाव आयोग के निर्देशों के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी को ऑनलाइन त्यागने के लिए बनाई गई वेबसाइट माय एलपीजी डाट इन पर अभी भी प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से लेकर उनके ट्वीट नहीं हटाए गए हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में भी अभी तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीर लगी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने के साथ ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि सरकारी विभाग या उपक्रम की वेबसाइटों से राजनेताओं की फोटो व अन्य सामग्री को हटा दिया जाए। लेकिन आयोग के निर्देशों के बावजूद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनियों की वेबसाइटों पर अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार जारी है।
विज्ञापन


इस साइट पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उज्ज्वला योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के फायदों के संबंध में किए ट्वीट का लिंक गिव इट अप कैंपेन की भी शुरुआत करने की फोटो का लिंक स्क्रॉल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस का भाषण भी चलाया जा रहा है। चुनाव विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed