{"_id":"5cfb6c92bdec2207626c5e81","slug":"pm-narendra-modi-ssaid-to-cm-jairam-thakur-develop-new-tourism-sites-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की जयराम को हिदायत, हिमाचल में नए पर्यटन स्थल करें विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की जयराम को हिदायत, हिमाचल में नए पर्यटन स्थल करें विकसित
Sat, 08 Jun 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में निवेशकों को बुलाने के लिए जर्मनी और नीदरलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई और सितंबर में धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट में आने का न्योता दिया। मोदी ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल में शिमला, मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से सैलानियों का बोझ कम करने को कहा। उन्होंने नए पर्यटन स्थल विकसित करने की सलाह दी ताकि पर्यटक प्रदेश के अन्य अनछुए इलाकों में भी जाएं।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने के लिए खास ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर प्रदेश के लिए आईटी क्षेत्र में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल में एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने और नए केंद्रीय विद्यालय देने की मांग उठाई। साथ ही वर्तमान केंद्रीय विश्वविद्यालय व अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने व उच्च शिक्षा पर खास जोर देने की गुजारिश की।