फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pm narendra modi second rally in chamba with in eight days

PM Modi Visit: गुजरात की तरह हिमाचल पर भी भाजपा हाईकमान का फोकस

Sun, 09 Oct 2022 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को एम्स सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए बिलासपुर आए। अब वह आठ दिन बाद 13 अक्तूबर को फिर हिमाचल आ रहे हैं।

विज्ञापन
pm narendra modi second rally in chamba with in eight days
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात की तरह भाजपा हाईकमान ने हिमाचल पर भी फोकस कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 दिन के भीतर चंबा में 13 अक्तूबर को दूसरी रैली होने जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा कई केंद्रीय मंत्री डट गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लंबे समय से प्रदेश के जिलों के दौरों पर हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस और आप के किसी बड़े नेता ने हाल ही में प्रदेश में कोई बड़ी रैली नहीं की है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मोर्चेबंदी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को एम्स सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए बिलासपुर आए। अब वह आठ दिन बाद 13 अक्तूबर को फिर हिमाचल आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इन दिनों मोर्चा संभाले हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पिछले दिनों चंबा में थे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को हमीरपुर आ रही हैं। वह ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के बहाने बड़सर में चुनावी शंखनाद करेंगी। वह इससे पहले रामपुर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विदेश मामले एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी कुछ दिन पहले शिमला आई थीं। इस तरह प्रचार के मामले में भाजपा फ्रंटफुट पर नजर आ रही है। कांग्रेस अभी टिकटों को फाइनल करने की जद्दोजहद में जुटी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 अक्तूबर को सोलन से कांग्रेस के प्रचार का शंखनाद करना था, मगर यह कार्यक्रम आगे टल गया। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के अभी बड़े स्तर पर कार्यक्रम तय नहीं किए गए हैं। आप ने शुरू में जहां प्रदेश में केजरीवाल, भगवंत मान आदि अन्य नेताओं की रैलियां करवाकर मोर्चा संभाला, वहीं अब प्रचार की रफ्तार पहले जैसी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed