फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Rally Live Updates Solan Himachal Pradesh

नामदार का अहंकार सातवें आसमान पर, मुझे रोज दे रहे नई-नई गालियां: नरेंद्र मोदी

Mon, 13 May 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 May 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally Live Updates Solan Himachal Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन के ठोडो मैदान में - फोटो : ANI

हिमाचल में 19 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिन के भीतर सोमवार को हिमाचल में दूसरी चुनावी जनसभा की। सोलन के ठोडो मैदान में दोपहर बाद विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में रक्षा सौदों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


देश को आत्मनिर्भर बनने से रोका गया। जमीन से आसमान तक ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ, जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप न लगे हों। कांग्रेस के कार्यकाल में 70 प्रतिशत रक्षा सामग्री का आयात विदेशों से होता था लेकिन पिछले पांच सालों में 80 फीसदी उत्पादन यहीं हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन जब उनके पूर्वजों के कार्यकाल में हुए कामों का हिसाब मांगो तो जवाब मिलता है- ‘हुआ तो हुआ’।

विज्ञापन

PM Narendra Modi Rally Live Updates Solan Himachal Pradesh

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार जमानत पर हैं और हर रोज उन्हें गालियां देते हैं। नामदार का अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस ने पिछले दस साल के शासन में देश की विकास दर को पांच प्रतिशत पर ला दिया, जबकि महंगाई दर को दस प्रतिशत तक पहुंचा दिया था। अब पिछले पांच सालों में विकास दर तेजी से बढ़ी है और महंगाई दर कम हुई है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति वोट कटुआ पार्टी के तौर पर बन गई है। 23 मई को इसका जवाब कांग्रेस के लोगों को मिल जाएगा। यह कांग्रेसी भी जान चुके हैं कि चुनाव का परिणाम क्या होगा लेकिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है कि वे बिना कोई ढील छोड़े सभी घरों तक पहुंचें। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय समेत अन्य नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed