{"_id":"5cef7decbdec220771036788","slug":"pm-narendra-modi-oath-ceremony-himachal-ministers-govind-thakur-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री दिल्ली रवाना
Thu, 30 May 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 May 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए हिमाचल से मंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के चारों सांसद के साथ दिल्ली में डटे हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री 31 मई को हिमाचल लौटेंगे। सरकार ने 1 जून को मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित की है। यह बैठक 11 बजे होंगे। इसके चलते वह 31 जून की सुबह ही शिमला पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
नए सांसदों को शपथ लेने से पहले छोड़ना पड़ेगा विधायक पद
नए सांसदों को शपथ लेने से पहले विधायक पद छोड़ना पड़ेगा। नियमों के मुताबिक कोई भी पद की गोपनीयता की शपथ लेने से पहले पुराने पद से रिजाइन करना होता है। हिमाचल से दो विधायक व विधानसभा सदस्य किशन कपूर और सुरेश कश्यप सांसद चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह सांसद को शपथ दिलाई जानी है। अभी तक दोनोें ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
आवास के लिए अनिल शर्मा ने किया आवेदन
जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा ने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया है। विधायक आवास के बजाय उन्होंने एमएलए होस्टल में आवास उपलब्ध कराने की हामी भरी है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए होस्टल में आवास खाली नहीं हैं।
विज्ञापन