फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Oath Ceremony himachal ministers govind thakur in Delhi

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री दिल्ली रवाना

Thu, 30 May 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Oath Ceremony himachal ministers govind thakur in Delhi
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए हिमाचल से मंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के चारों सांसद के साथ दिल्ली में डटे हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री 31 मई को हिमाचल लौटेंगे। सरकार ने 1 जून को मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित की है। यह बैठक 11 बजे होंगे। इसके चलते वह 31 जून की सुबह ही शिमला पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


नए सांसदों को शपथ लेने से पहले छोड़ना पड़ेगा विधायक पद
नए सांसदों को शपथ लेने से पहले विधायक पद छोड़ना पड़ेगा। नियमों के मुताबिक कोई भी पद की गोपनीयता की शपथ लेने से पहले पुराने पद से रिजाइन करना होता है। हिमाचल से दो विधायक व विधानसभा सदस्य किशन कपूर और सुरेश कश्यप सांसद चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह सांसद को शपथ दिलाई जानी है। अभी तक दोनोें ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।  
विज्ञापन


आवास के लिए अनिल शर्मा ने किया आवेदन
जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा ने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया है। विधायक आवास के बजाय उन्होंने एमएलए होस्टल में आवास उपलब्ध कराने की हामी भरी है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक एमएलए होस्टल में आवास खाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed