फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi mention tarini in mann ki baat programme

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया इनका जिक्र, गदगद हुए परिजन

Mon, 29 Jan 2018 11:16 AM IST
राजेंद्र चौधरी, मौहल (कुल्लू)
राजेंद्र चौधरी, मौहल (कुल्लू) Updated Mon, 29 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi mention tarini in mann ki baat programme
विश्व की सागर परिक्रमा पर निकलीं नेवी की छह महिला अधिकारियों के जज्बे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सलाम किया है। मन की बात में पीएम ने आईएनएसवी तारिणी (भारतीय नौसेना की नाव) का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के कुल्लू जिले की जांबाज नेवी अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं। आईएनएसवी तारिणी के जिक्र पर नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल के पिता रवि जम्वाल ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन


 

सितंबर 2017 से चल रही प्रतिभा की यात्रा

pm narendra modi mention tarini in mann ki baat programme

उन्होंने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री की ओर से तारिणी का नाम लिए जाने पर पूरा परिवार गदगद हो उठा है। उन्होंने कहा कि चार फरवरी महिला नेवी अधिकारियों की टीम फाकलैंड पोर्ट स्टेनली से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन को निकलेगी। 

प्रतिभा के पिता ने कहा कि सितंबर 2017 से उनकी यह लंबी यात्रा चल रही है, जो अब दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा फिलहाल कुछ महीनों तक जारी रहेगी। 

देश की छह महिला नेवी अधिकारी भारत में निर्मित एक छोटी बोट से समुद्री लहरों के जरिये दुनिया की परिक्रमा पर निकली हैं। नाविका सागर परिक्रमा में शामिल इन बेटियों से पूरे देश को हिम्मत और हौसले की प्रेरणा मिल रही है। 

प्रधानमंत्री ने मन की बात में कल्पना चावला के साथ गणतंत्र दिवस में करतब दिखाने वाली बीएसएफ की जांबाज महिला जवानों सहित कई उन महिलाओं का जिक्र किया है, जो देश का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed