{"_id":"5b82d04042c792466c100ed6","slug":"pm-narendra-modi-may-visit-himachal-in-the-month-of-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में हिमाचल के दौरे पर आ सकते हैं। वह हमीरपुर के नादौन, ऊना के बंगाणा और मंडी के संधोल में केंद्रीय विद्यालयों के भवनों का नींव रखेंगे। केवी के गुरुग्राम संभाग ने इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
इसके बाद जिला प्रशासन और केवी प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नादौन केंद्रीय विद्यालय 22 सालों से निजी भवन में चल रहा है। भवन का मामला लटका हुआ है। केवी बंगाणा भी किराये के भवन, जबकि संधोल में सरकारी स्कूल के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन
नादौन केवी को एक साल पहले जमीन चिह्नित हुई थी, लेकिन फोरलेन की जद में आने से अब नादौन प्रशासन ने नई भूमि की तलाश शुरू कर दी है। केंद्रीय विद्यालयों के भवनों के लिए प्रदेश सरकार भूमि उपलब्ध करवाती है, लेकिन 22 वर्षों से नादौन में भवन का मसला लटका रहा।
विज्ञापन
नादौन में तीन स्थान चिह्नित किए हैं। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता परसीरा ने बताया कि ऐसी जानकारी उन्हें मिली है कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में नादौन केवी भवन का शिलान्यास करेंगे।
एसडीएम नादौन दिलेराम धीमान ने कहा कि तीन स्थानों पर भूमि चयनित की है। जहां भी अधिक सुविधाएं होंगी, उसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। संधोल में भी जमीन का चयन कर लिया गया है।