फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi laid foundation stone of aiims, iit and steel plant in bilaspur

पीएम मोदी का बिलासपुर दौराः एम्स के साथ दिया ट्रिपल आईटी, स्टील प्लांट का तोहफा

Wed, 04 Oct 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi laid foundation stone of aiims, iit and steel plant in bilaspur

बिलासपुर में बनने वाले एम्स का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लुहणू के इंडोर स्टेडियम से शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने ने यहीं से ऊना में ट्रिपल आईटी का शिलान्यास और कांगड़ा स्थित स्टील प्लांट का उद्घाटन भी किया। 

विज्ञापन


इस मौके राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री सीएम वीरभद्र सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह, थावर चंद गहलोत, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

साढ़े बारह बजे लुहणू में उतरा हेलीकॉप्टर

pm narendra modi laid foundation stone of aiims, iit and steel plant in bilaspur

प्रधानमंत्री 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में उतरे। यहां राज्यपाल, सीएम सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे इंडोर स्टेडियम पहुंचे।

जहां एम्स की पूरी साइट को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। इसके अलावा ट्रिपल आईटी की साइट और कांगड़ा में बने स्टील उद्योग की कार्यप्रणाली को भी देखा।

राज्यपाल, सीएम ने कमरे में सुना मोदी का भाषण

pm narendra modi laid foundation stone of aiims, iit and steel plant in bilaspur

शिलान्यास के बाद मोदी रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। जबकि, राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री और अन्य नेता अलग कमरे में चले गए। इन्होंने इसी कमरे में मोदी का भाषण लाइव सुना। मोदी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद राज्यपाल, सीएम और अन्य नेता एक बार फिर लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। सबने मोदी को दिल्ली के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

सीएम का रखा मान, शिलान्यास में पहनी हरी टोपी

pm narendra modi laid foundation stone of aiims, iit and steel plant in bilaspur

शिलान्यास से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौरी टोपी और शॉल पहनाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान किन्नौरी टोपी में ही नजर आए, लेकिन जैसे ही मोदी सभा स्थल पर पहुंचे, उन्होंने टोपी बदल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed