{"_id":"6342e73a6ff9ff5f9f4bffed","slug":"pm-narendra-modi-chamba-visit-1500-jawans-in-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम दौरा: ड्रोन से रहेगी चंबा के चौगान पर नजर, 1,500 जवान संभालेंगे जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम दौरा: ड्रोन से रहेगी चंबा के चौगान पर नजर, 1,500 जवान संभालेंगे जिम्मा
Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा दौरे को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए चंबा में 1,500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा दौरे को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। पीएम की सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। यह प्लान सोमवार को तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे आम जनता और मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। आम जनता, टैक्सी और अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए अलग प्लान तैयार किया है। शहर में सुरक्षा को लेकर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ड्रोन से शहर और आसपास के इलाके में निगरानी रखेगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए चंबा में 1,500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी पुलिस जवानों बुलाए जाएंगे। भरमौर चौक से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे सभी होटलों और ढाबों सहित अन्य दुकानदारों के फोन नंबर लिए जा रहे हैं, जिससे ड्रोन के जरिये जिस दुकान के सामने कोई वाहन खड़ा नजर आए तो उसके मालिक को तुरंत फोन कर उसे हटाने के निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन
होटल मालिकों को भी बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड अपने पास रखने के आदेश दिए हैं। हेलीपैड से लेकर चौगान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। कोई व्यक्ति पुलिस की अनुमति के बिना शहर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के चंबा दौरे को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन