फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh

पीएम मोदी बोले- वकीलों के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं हिमाचल के सीएम

Fri, 28 Apr 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा कि 20 साल पहले कार्यकर्ता के तौर पर हिमाचल आया था आज फिर उसी मंच से बोलने का मौका मिला।

विज्ञापन


मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। राहुल पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि मैंने गरीबी देखी है, गरीबी अनुभव करने के लिए यात्रा नहीं करनी पड़ती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ राज्यों के सीएम वकीलों के साथ ज्यादा वक्‍त बिताते हैं। वो जनता को क्या देखेंगे। उनका निशाना सीएम वीरभद्र पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 20 साल पहले कार्यकर्ता के तौर पर तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की रैली में इसी मंच से भाषण देने का मौका मिला था। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को उड़ान योजना से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री बोले कि पर्यटन के लिए कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश में दो ऐसी शक्तियां हैं जो आने वाले समय में विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एक मध्यम वर्ग और दूसरे टाइर 2 और 3 के छोटे शहर हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस उड्डयन पॉलिसी को डिजाइन किया गया है, जिससे छोटे शहरों में पर्यटन और आवागमन सुलभ हो सके।

मध्यम वर्ग का नागरिक जो टैक्स से कभी कभार चलता है, उससे भी कम लगभग 6-7 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से हवाई सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि बड़े बाबू और धनी लोग जिन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे सुविधाएं गरीबों को भी मिल सकें। आज से एक साथ देश के 70 एयरपोर्ट से यह सेवा मिलेगी, लेकिन एक वर्ष में इनकी संख्या 30 और बढ़ाई जाएगी।

गरीबों का पैसा लूटने वालों को नहीं छोड़ूंगा

PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh

पीएम ने कहा कि ईमानदारी से कुछ करने वालों के लिए स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी बेईमानी से समझौता करने को तैयार नहीं है। ईमानदारी को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी से कंधा मिलाकर हम चलेंगे।

नोटबंदी के निर्णय को शिमला से जोड़ते हुए पीएम ने कहा कि पिछले वर्ष नंवबर में दीपावली के बाद देश भर से टूरिस्ट हिमाचल आया था तो टीवी पर खबर आई की हजार और पांच सौ के नोट बंद हो गए। यह मेरा बेईमानी के खिलाफ हमला था, जो जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी देखी है, गरीबी में पला बढ़ा हूं। गरीबी अनुभव कर पहुंचा हूं, ऐसे में वादा करता हूं कि जिन जिन ने गरीबों को लूटा है उन्हें वो गरीबों को लौटाना पड़ेगा। जिन कालेधन वालों को चोट पहुंची है वो मुझे परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

हृदय रोगियों को डलने वाले स्टंट के दाम 40 हजार से घटाकर 6 हजार तक पहुंचाने के साथ 700 दवाओं के रेट कम करवाने और जेनरिक दवाओं को लेकर केंद्र की उपलब्धि को जनता के बीच रखा।

हिमाचल प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ते हुए कहा कि यह ऐसी योजना है जिसमें अगर प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नहीं रोपी गई या खड़ी फसल बर्बाद हो गई तो उसका मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक कंपनियों से हर शीतल पेय में पांच प्रतिशत फल का रस डालने की बात कर खुद को सेब बागवानों से जोड़ा।

मोदी बोले कॉफी हाउस गया पर कभी पैसा नहीं देना पड़ा

PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh

-पीएम मोदी ने कहा कि वे शिमला के कॉफी हाऊस में चाय पीने आते थे। यहां पत्रकार मित्रों के साथ बैठते थे। पीएम ने कहा कि उनका कुछ पत्रकारों से ऐसा दोस्ताना था कि वे कभी उन्हें कॉफी का पैसा नहीं देने देते थे। पीएम ने मंच से कई वरिष्ठ पत्रकारों ने नाम भी लिए और कहा कि वह समय कभी नहीं भूल सकते।

- रैली के दौरान पीएम बोले, आपने बुलाया और हम चले आए।

- भारत को आगे ले जाने में मध्यम वर्गीय नागरिक, मध्यम श्रेणी के नगर भूमिका निभाएंगे। टियर-2, टियर-3 शहर देश के ग्रोथ इंजन हैं। बहुत विकास की चादर इन शहरों से आएगी।

- अब आम आदमी शिमला में हवाई जहाज से यात्रा करेगा। एक घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे। अमीरों की सुविधाएं सामान्य आदमी को भी मिलें। हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में बैठे।

- अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली की ताजा हवा हिमाचल में आ रही है। ईमानदारी पर देश चले। हिमाचल में भी ईमानदारी के युग का इंतजार।

इससे पहले पीएम ने मॉल रोड पर रोड शो किया। रोड शो एजी चौक से मॉल रोड होते हुए रामचंद्र चौक तक हुआ। पीएम की झलक पाने को काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को क्रेजी हुए लोग

PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार को शिमला में एक झलक पाने के लिए लोग क्रेजी नजर आए। शहर में सुबह से जारी बारिश के बावजूद रिज मैदान पहुंचे लोगों के जोश में कमी नजर नहीं आई। बारिश के बाद पब्लिक ने गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर पहाड़ों की रानी शिमला में पहुंचने पर स्वागत किया।

एजी चौक से लिफ्ट तक खड़े हजारों लोगों को देखकर पीएम ने भी अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बेरिकेट्स के एक ओर कतारबद्ध खड़े होकर लोगों ने अनुशासन का परिचय दिया। लोगों के जोश को देखकर प्रधानमंत्री ने भी स्टेज से अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल से मुझे बहुत प्यार है, मगर अब मेरी जिम्मेवारियां बदल गईं हैं।

आना भी कम हो गया लेकिन आपने बुलाया और हम चले आए। मोदी के इस संबोधन ने लोगों में जोश भर दिया। हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते पजामे और नीली रंग की जैकेट पहने मोदी मैरून रंग की पहाड़ी टोपी में खूब जचे।

शिमला में उड़ान योजना की शुरूआत

PM Narendra Modi addressing bjp parivartan rally at ridge maidan Shimla Himachal pradesh
इससे पहले पीएम ने शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से देश में सस्ती हवाई सेवाओं का शुभारंभ भी किया। पीएम ने बिलासपुर के बंदला गांव में खुलने वाले देश के पहले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी किया। 

पीएम सुबह नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचें, जहां से सेना के हेलीकाप्टर से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रधानमंत्री को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए।

सस्ती उड़ानों के शुभारंभ और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के शिलान्यास के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह मौजूद रहे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने भी यहां पीएम मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed