{"_id":"6294ba77d7eca609580e70bf","slug":"pm-modi-visit-ridge-ground-of-shimla-divided-into-four-parts-8000-police-personnel-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Visit: चार भागों में बांटा शिमला का रिज मैदान, 8000 पुलिस कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Visit: चार भागों में बांटा शिमला का रिज मैदान, 8000 पुलिस कर्मचारी तैनात
Mon, 30 May 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 May 2022 09:09 PM IST
सार
पीएम दौरे को देखते हुए रिज मैदान की ओर जाने वाले छोटे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और आईबी अधिकारियों की टीमें मालरोड, रिज मैदान और लोअर बाजार का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
रिज पर लगीं कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। अनाडेल, जुब्बड़हट्टी और कल्याणी हेलीपैड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएम का चौपर अनाडेल में उतरना प्रस्तावित है। एसपीजी और आईबी अधिकारियों ने इन दोनों हेलीपैड को भी रिजर्व में रखा है। रिज मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 8,000 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभा स्थल रिज मैदान पर 5,000 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। रिज मैदान को चार भागों में बांटा गया है। यहां तैनात पुलिस टुकड़ियों का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय और एसपी कार्यालय से भी स्टाफ फील्ड में उतारा गया है। रिज मैदान की ओर जाने वाले छोटे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और आईबी अधिकारियों की टीमें मालरोड, रिज मैदान और लोअर बाजार का निरीक्षण कर रही हैं। पीएम मोदी का काफिला अनाडेल से सीटीओ और मालरोड होते हुए रिज मैदान तक आएगा। सोमवार को एसपीजी के अधिकारी इस रूट पर रिहर्सल करते नजर आए। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू स्वयं सभास्थल पर मोर्चा संभाले हुए हैं। अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ खुद भी मौके का मुआयना कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की सीमाओं पर जांच के बाद मिल रहा प्रवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के लेकर पुलिस ने हिमाचल की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। लोगों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा की सीमाओं से सटे सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और कांगड़ा सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई गई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर संदिग्ध व्यक्ति की हिमाचल में घुसपैठ न हो, इसके चलते यह अलर्ट रखा गया है। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से हिमाचल आने वाली बसों में सवारियों की तलाशी ली जा रही है। सवारियों के बैग में सामान को भी जांचा जा रहा है। बॉर्डर एरिया पर पांच से छह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जिलों के पुलिस अधीक्षक लगातार इन जवानों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन