फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm modi said himachal will become organic state

पीएम मोदी बोले-सिक्किम की तरह अब हिमाचल भी बनेगा ऑर्गेनिक स्टेट

Wed, 04 Oct 2017 01:08 PM IST
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
pm modi said himachal will become organic state

आभार रैली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल से अपने पुराने रिश्ते  बताकर लोगों के मन में उतरने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि अगर हिमाचल के लोगों के लिए कुछ करने का मौका मिले तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। 

विज्ञापन


यहां के नागरिकों व अधिकारियों ने जिस तरह से स्वच्छता को लेकर निष्ठा दिखाई है, उससे वह अपने आप को बधाई देने से रोक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल के लोग स्वच्छता को लेकर काम कर रहे हैं तो उनका भी मन हिमाचल के लिए कुछ करने के लिए करता है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि स्वच्छता से ही टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा तो यहां के लोगों के घर चलेंगे। उन्होंने रैली स्थल में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या इसी तरह वह आगे भी स्वच्छता अभियान को जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने हां करते हुए हाथ ऊपर उठाकर हिलाए। मोदी ने हिमाचल के लोगों को मिजोरम का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरा सिक्किम ऑर्गेनिक हो चुका है। हिमाचल को भी अब ऐसा ही बनाना है ताकि टूरिज्म को ज्यादा बढ़ावा मिल सके। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम की आबादी दस लाख के करीब है। लेकिन इतने ही टूरिस्ट यहां पर भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे ही अगर हिमाचल को भी ऐसा स्टेट बनाया जाए तो हिमाचल भी टूरिस्ट हब बन सकता है। 

मोदी ने कहा कि हिमाचल के वीर सपूतों ने मां भारती के लिए बलिदान न दिया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बलिदान, त्याग, प्यार और अन्य हर विषय में अपनी पहचान हिमाचल ने बनाई है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईआईटी के शिलान्यास से हिमाचल के नए आधुनिक युग की शुरुआत हुई है। 

गोबिंद सागर बिलासपुर के लोगों के त्याग और प्यार की गाथा का साक्षी

pm modi said himachal will become organic state

मोदी ने कहा कि गोबिंद सागर बिलासपुर के लोगों के त्याग और प्यार की गाथा बताता है। जो त्याग यहां के लोगों ने किया है, उसके कारण भाखड़ा नंगल डैम बना जिससे पंजाब, हरियाणा हराभरा है।

इसमें यहां के लोगों के त्याग की गाथा भी समाई हुई है। देश के लोगों को अन्न मिले, इसके लिए त्याग यहां के लोगों ने किया। देश में जब-जब भी कृषि की बात आती है, यहां के लोगों के त्याग की बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed