फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm garib kalyan yojana ration quota to himachal pradesh

मुफ्त चावल का कोटा आया, अब चने की दाल का इंतजार

Wed, 06 May 2020 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 May 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
pm garib kalyan yojana ration quota to himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मुफ्त मिलने वाली चने की दाल के लिए उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मई माह के कोटे में अभी चावल की खेप गोदामों में पहुंच गई है, लेकिन चन्ने की दाल का पूरा कोटा अभी नहीं आया है। जिसके कारण सूबे के लगभग चार लाख गरीब उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार ने अप्रैल, मई और जून के महीने में गरीब लोगों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम चने की दाल देने का ऐलान किया है। अप्रैल महीने का कोटा गरीब उपभोक्ताओं को वितरित किया जा चुका है। अब मई माह के कोटे में चावल की खेप आ गई है, लेकिन चने की दाल को कोटा पूरा नहीं आया है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत सूबे के अंत्योदय अन्न योजना और पीएचएच के लगभग चार लाख राशनकार्ड धारकों को मुफ्त चावल व एक दाल मिल रही है। हिमाचल में हर महीने 1,43,220 क्विंटल चावल वितरित किए जा रहे हैं। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कांगड़ा नरेंद्र धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चालव को कोटा गोदामों में आ गया है, अभी चने की दाल की खेप नहीं आई है। जैसे की दाल आएगी, डिपोधारकों को कोटा उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed