फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM election rallies will be held in Nahan and Mandi will campaign for BJP candidates

PM Modi Rally In HP: नाहन और मंडी में होगी PM की चुनावी रैलियां, जयराम बोले- जनता झोली में डालेगी चारों सीटें

Sun, 19 May 2024 05:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 05:05 PM IST
सार

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने से भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें एक बार फिर से अपनी झोली में डालेगी।

विज्ञापन
PM election rallies will be held in Nahan and Mandi will campaign for BJP candidates
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने से जनता लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें एक बार फिर से भाजपा की झोली में डालेगी। यह दावा उन्होंने मंडी के पड्डल मैदान में 24 मई को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24 मई को हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां होने वाली हैं। एक रैली नाहन में सुबह व दोपहर को छोटी काशी मंडी में होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विक्रमादित्य व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सीमाओं को लांघ देते हैं'
वहीं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी के उपर टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों के उपर बात करनी चाहिए और मुद्दों के ऊपर ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कई बार व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सीमाओं को लांघ देते हैं, जिसका राजनीति में कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed