{"_id":"6540a4f80894153b150c8aa3","slug":"players-of-record-41-teams-showing-strength-in-inter-college-women-s-kabaddi-championship-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 41 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 41 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Tue, 31 Oct 2023 12:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:28 PM IST
सार
एक साथ 41 टीमों के पहुंचने और दो दिनों में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता करवाने की पूरी प्लांनिंग को मेजबान कॉलेज और स्पर्धा के लिए तैनात ऑफिशियल को बदलने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के संजौली कॉलेज की मेजबानी में सोमवार को शुरू हुई एचपीयू की इंटर कॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 41 टीमें भाग लेने पहुंची हैं। अब तक का आंकड़ा 26 टीमों के आगे नहीं बढ़ पाया था। एक साथ 41 टीमों के पहुंचने और दो दिनों में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता करवाने की पूरी प्लांनिंग को मेजबान कॉलेज और स्पर्धा के लिए तैनात ऑफिशियल को बदलने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
आयोजकों को ऐसे में प्री क्वार्टर फाइनल के पहले और दूसरे चरण के मुकाबले करवाने को एक साथ तीन तीन कोर्ट लगाने पड़े। अब आयोजकों को पूरा भरोसा है कि तय की गई 31 अक्तूबर को ही प्रतियोगिता के क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पूरे हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विवि और प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बीते कुछ वर्षों में कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीते वर्ष खेलो इंडिया, सीनियर नेशनल, नाॅर्थ जोन और आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल जीते हैं।
विज्ञापन