{"_id":"6120f74d621bc64b2146f5fa","slug":"playback-singer-jubin-nautiyal-and-model-neha-khan-in-shimla-for-video-album-shooting-gaiety-theatre-ridge-maidan-and-scandal-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जुबिन नौटियाल पर गेयटी थियेटर, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर फिल्माए गए गाने के दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जुबिन नौटियाल पर गेयटी थियेटर, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर फिल्माए गए गाने के दृश्य
Sat, 21 Aug 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:23 PM IST
सार
शिमला में पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मॉडल नेहा खान पर फिल्माए जा रहे वीडियो एलबम के गाने की शूटिंग देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिमला के स्कैंडल प्वाइंट, टाउनहाल और ओपन थियेटर में भी कई दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन
मालरोड पर शूटिंग के दौरान जुबिन नौटियाल व मॉडल नेहा खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला का ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शनिवार को लाइट, कैमरा और एक्शन से गूंज उठा। पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मॉडल नेहा खान पर फिल्माए जा रहे वीडियो एलबम के गाने की शूटिंग देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिमला के स्कैंडल प्वाइंट, टाउनहाल और ओपन थियेटर में भी कई दृश्य फिल्माए गए। जुबिन ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। शूटिंग के लिए ऐतिहासिक गेयटी परिसर को कैफे बनाया गया था। इसके बाहर द स्प्रिंग कैफे एंड बेकरी का बोर्ड लगाया गया था।
विज्ञापन
कोरोना के चलते लंबे अरसे बाद रिज मैदान पर फिर शूटिंग शुरू हो गई है। बीते शुक्रवार को गेयटी थियेटर में सांई प्रोडक्शन के बैनर तले टी-सीरीज की हिंदी वीडियो एलबम की शूटिंग नवजीत बुटूर के निर्देशन में हुई थी। शूटिंग रात करीब 11 बजे तक चली थी। इधर, साई प्रोडक्शन के हेड विक्रांत ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में और भी कई प्रोजेक्ट हैं। इनकी शूटिंग शिमला में होनी है। फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात हो’ से पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। जुबिन पिछले चार दिन से शिमला में वीडियो एलबम की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने जाखू स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शीश नवाया था।
विज्ञापन