फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Play staged at Sanjauli College

Shimla News: संजौली कॉलेज में नाटक का मंचन

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Play staged at Sanjauli College
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के अंग्रेजी विभाग ने सोमवार को महाविद्यालय परिसर में हेलेन केलर के जीवन पर आधारित एकल नाटक जर्नी फ्रॉम डार्कनेस टू लाइट का मंचन किया। नाटक में पश्चिम बंगाल की रंगमंच कलाकार और विश्व-भारती विश्वविद्यालय (शांतिनिकेतन) की पूर्व छात्रा पौलमी घोष ने हेलेन केलर की भूमिका निभाई। नाटक का निर्देशन रंग कर्मी लकी गुप्ता ने किया। नाटक में दिखाया कि दृष्टि और श्रवण शक्ति खोने के बाद भी हेलेन केलर ने अध्यापिका ऐनी सुलिवन के मार्गदर्शन में शिक्षा हासिल की। कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने वर्ष 1904 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और मूक-बधिर और दृष्टिहीन महिला के रूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला बनीं। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य भारती बागरा, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article