फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pk Dhumal, virender kanwar, minister bungalow shimla, pk Dhumal name plate

मंत्री के बंगले से डेढ़ साल बाद हटी धूमल के नाम की पट्टिका

Tue, 23 Jul 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
pk Dhumal, virender kanwar, minister  bungalow shimla, pk Dhumal name plate
- फोटो : अमर उजाला

करीब डेढ़ साल मंत्री के बंगले क्रिस्टन हाल के गेट पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के नाम की पट्टिका हटा दी गई है। अब गेट पर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की पट्टिका है। कंवर धूमल के करीबी रहे हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हारने के बाद धूमल के लिए कंवर अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हो गए थे। उन्होंने क्रिस्टन हाल से धूमल के नाम की पट्टिका पर कोई एतराज नहीं किया। बंगले में निचले फ्लोर पर धूमल का कार्यालय भी है। अब धूमल के नाम वाली पट्टिका हट गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, जयराम ठाकुर से पहले हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। कांग्रेस सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के नाते धूमल को क्रिस्टन हाल आवंटित किया गया था। धूमल इस आवास में पांच साल तक रहे। 2017 अंत में विधानसभा चुनाव भाजपा की सरकार तो बन गई, लेकिन सुजानपुर से धूमल चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर सरकार में वीरेंद्र कंवर मंत्री बने और उन्हें नेता प्रतिपक्ष की किस्टन हाल कोठी अलॉट की गई। उन्होंने अपने गेट से धूमल का नाम हटाने से मना कर दिया, लेकिन अब यह पट्टिका वहां नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed