{"_id":"6549a2244bbc5077fa57047941675b9c","slug":"piligrim-died-at-manimahesh-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ मणिमहेश जा रहे श्रद्घालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ मणिमहेश जा रहे श्रद्घालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले अपने बेटे के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ रहे एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह गूई नाला के पास अचानक उसकी छाती में तेज दर्द शुरू हुआ और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र राखा राम निवासी पंडाहीर, तलवाड़ा (पंजाब) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह के बेटे राजेंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह वे घर से यात्रा पर निकले थे। वीरवार रात को उन्होंने भरमौर में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
अगली सुबह हड़सर से पैदल मणिमहेश की चढ़ाई चढ़ रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। सभी आगे-पीछे चल रहे थे। गूई नाला में जब उनके पिता कुलदीप सिंह की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपने पिता को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।