{"_id":"5cb1b771bdec22143356e52d","slug":"pilgrims-tempo-accident-in-bangana-una-6-injured-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सड़क किनारे पलटा, एक दर्जन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सड़क किनारे पलटा, एक दर्जन गंभीर घायल
Sat, 13 Apr 2019 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के हरी नगर के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हरी नगर के पास चालक ने टेंपो पर से नियंत्रण खो दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को चोटें लगी हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायलों में आशा रानी (60), इंद्रजीत कौर (25), काजल रानी (40), अनीश (27), हंस राज (25), जसविंद्र देवी (30), सोनाली (16), वंश कुमार (16), जगदीश कुमार (30), राम स्वरूप (67), अश्वनी कुमार (35) सभी निवासी गांव पदराणा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के हैं। हरी किशन (45) निवासी गांव लैलकलां पुलिस थाना गुरायां जिला जालंधर का रहने वाला है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन