फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PICUP STOLEN FROM SHIMLA and sold in mandi

शोघी से पिकअप चुराई और मंडी में 82 हजार में बेच दी

Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
PICUP STOLEN FROM SHIMLA  and sold in mandi
पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, आरोपियों ने किए कई सनसनीखेज खुलासे
विज्ञापन

वाहन को काटकर, अलग-अलग कर देते थे पुर्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शोघी से चोरी हुई पिकअप को बरामद करने के बाद पुलिस ने चोर गिरोह को लेकर कई खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य वाहन चोरी कर इसे कटर से काट देते थे और इनके पुर्जे अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे।
प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक चोरों ने रेकी करने के बाद दो अगस्त की रात को शोघी बाजार के पास से सड़क किनारे खड़ी दीपक की पिकअप को चुरा लिया। इस बीच तीनों आरोपियों ने वाहन का ताला तोड़ा और आरोपी अजय (24) इसे चलाकर ले गया। गिरोह के दो सदस्य सुमित गिल (34) और हरीश उर्फ लक्की (36) टैक्सी के माध्यम से इसमें उसकी मदद करते रहे ताकि पुलिस की नजरों से बचकर निकला जा सके। इसमें उन्हें कामयाबी मिली और रातोंरात वाहन को मंडी पहुंचा दिया। इसके अलावा दो आरोपी शिमला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने पिकअप का सौदा आरोपी राजू गुप्ता के साथ किया और 82 हजार में इसे बेच दिया। खरीदार राजू ने वाहन को अन्य खरीदार दया राम को 90 हजार रुपये में बेच दिया। इस बीच बालूगंज थाना पुलिस के एएसआई देवराज की अगुवाई में जांच के लिए गठित टीम को वाहन के सुराग का पता लग गया। 8 अगस्त को पुलिस टीम ने बल्ह क्षेत्र के कुम्मी में दबिश देकर वाहन को बरामद किया। आरोपी दयाराम यहां पर वाहन के कुछ पुर्जों को काट चुका था। इसके बाद आरोपी दया राम से पूछताछ में पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर शिमला लाए। जांच टीम में हेडकांस्टेबल रविकांत, पुरुषोत्तम और धर्मपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से चल रही
है पूछताछ : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि चोर गिरोह ने इससे पहले किन-किन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed