फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pictures of natural beauty and religious places became attractions

Shimla News: प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के चित्र बने आकर्षण

Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pictures of natural beauty and religious places became attractions
शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी देखते लोग।
गेयटी में प्रदर्शित किए हैं सौ चित्र
विज्ञापन

विश्वभर के 75 कलाकारों के चित्र किए गए हैं प्रदर्शित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में आयोजित तोबुओविमान कला और फोटोग्राफी संगठन की 41वीं चित्रकला प्रदर्शनी में विदेशी चित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में विश्वभर के 75 कलाकारों के बनाए 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य 500 रुपये से 20 हजार रुपये तक रखा है। इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के चित्रों के अलावा विभिन्न प्रकार के संदेश देने वाले चित्र प्रदर्शित किए हैं।


प्रदर्शनी के आयोजक शंख शुभ्र दे विश्वास ने बताया उनके संगठन ने 2019 में प्रदर्शनियां लगाना शुरू की थी। गेयटी थियेटर में यह उनकी तीसरी प्रदर्शनी है। इसके अलावा वह देश के सभी कोनों के साथ विदेशों में भी प्रदर्शनियां लगा चुके हैं। विश्वास ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश के कलाकारों की कलाकृतियों को एक जगह प्रदर्शित करना है। प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों सहित सैलानी भी कलाकारों द्वारा बनाए चित्रों की खूब सराहना कर रहे हैं। 23 अगस्त तक आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के अलावा रूस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फिलिप्स, कुवैल, अर्जेंटीना, जर्मनी, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया और पोलैंड के कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article