फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pickup jeep accident in una himachal 25 injured

छिंज मेले में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप जीप पलटी, 25 घायल

Sun, 08 Sep 2019 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
pickup jeep accident in una himachal 25 injured
PIC - फोटो : अमर उजाला

रोड़ा से भदसाली के बाबा बोदल शाह मंदिर में छिंज मेले में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 घायलों को इलाज के लिए ऊना रेफर कर दिया गया। अन्य 20 घायलों को मामूली चोटें आई है। घायल सभी लोगों को उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से हरोली के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। रविवार दोपहर बाद रोड़ा गांव से दो दर्जन से अधिक लोग पिकअप जीप (मालवाहक वाहन) में सवार होकर भदसाली के बाबा बोदल शाह मंदिर में छिंज मेले में जा रहे थे। श्मशान घाट के पास मोड़ पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कारण सवारियां सड़क पर गिर गईं। सवारियों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। वाहन में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए उन्हें हरोली अस्पताल पहुंचाया। डॉ. शिंगारा सिंह की टीम ने घायलों का इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही हरोली पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। डॉ. शिंगारा सिंह ने बताया कि 5 लोगों को नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य 20 घायलों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से अधिकांश प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घरों की ओर चले गए। घटना की सूचना पाते ही रोड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान शारदा देवी भी घायलों का कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचीं। हरोली थाना प्रभारी रमन चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल लोगों में कमलेश उम्र 40 वर्ष, आरती उम्र 18 वर्ष, सत्या उम्र 50 वर्ष, लीला उम्र 55 वर्ष, नितिन उम्र 7 वर्ष, यशिका उम्र 8 वर्ष, दीक्षा उम्र 11 वर्ष, सुनीता उम्र 30 वर्ष, सीमा उम्र 34 वर्ष, माया उम्र 60 वर्ष, प्रिया उम्र 17 वर्ष, पलक उम्र 14 वर्ष, पूनम उम्र 16 वर्ष, सारिका उम्र 19 वर्ष, सुषमा उम्र 42 वर्ष, निर्मला उम्र 60 वर्ष, प्रिया उम्र 22 वर्ष, उर्मिला उम्र 51 वर्ष, सुषमा उम्र 35 वर्ष, सौरव उम्र 20 वर्ष, भजन कौर उम्र 40 वर्ष, निखल उम्र 16 वर्ष, मानस 7 वर्ष, वंश 11 वर्ष और राम प्रकाश 60 वर्ष है। इनमें से कमलेश, सुनीता, प्रिया, पलक और निखल को प्राथमिक इलाज के बाद ऊना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed